राजभाषा माह २०२४ के अंतर्गत सोनपुर बाजारी क्षेत्र में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन
पाण्डेश्वर(अमन राय) : दिनांक २०.०९.२०२४ को सोनपुर बाजारी क्षेत्र ने राजभाषा माह - २०२४ के अंतर्गत एक हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया।श्री राजेश प्रसाद बर्नवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक, CSIR-CMERI, दुर्गापुर इस कार्यशाला के विशिष्ट वक्ता थे। इस कार्यशाला में सोनपुर बाजारी क्षेत्र एवं परियोजना के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी के अलावा केंदा, कुनुस्तोरिया एवं पांडवेश्वर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के पहले चरण में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन ने श्री बर्नवाल का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय से किया। तत्पश्चात, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक, श्री आबीर मुखोपाध्याय ने पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय से श्री आनंद मोहन का स्वागत किया।श्री बर्नवाल ने कार्यशाला के दौरान राजभाषा अधिनियम एवं उससे जुड़े हुए विधि के बारे में सभी उपस्थित जनों को अवगत कराया। साथ साथ उन्होंने आज के समय में उपलब्ध विभिन्न साधन जिससे की बड़ी आसानी से हिंदी लेखन, अनुवाद यहां तक कि दूसरे भाषाओं में भी कैसे किसी दस्तावेज़, वीडियो इत्यादि को अनुवाद किया जा सकता है, उसके बारे में जानकारी दी। ऑनलाइन माध्यम जैसे की अनुवादीनी AI App एवं कंठस्थ वेबसाइट के द्वारा कैसे आसानी से सभी हिंदी का उपयोग विभिन्न क्षेत्र में कर सकते है उसका उदाहरण सहित ज्ञानवर्धन किया।इस कार्यशाला के दौरान सोनपुर बाजारी क्षेत्र एवं दूसरे क्षेत्र से आए हुए हिंदीतर एवं हिंदीभाषी प्रतिभागियों ने अपने अपने क्षेत्र में कार्यालयीन कार्य में हिंदी भाषा के प्रयोग की वर्तमान स्थिति और हिंदी के प्रचार एवं प्रसार के लिए उन्होंने सुझाव भी दिए।क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आनंद मोहन ने भी हिंदी के महत्व के बारे में अपने विचार सभी के साथ सांझा किया और श्री आबीर मुखोपाध्याय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस अनुष्ठान की समाप्ति हुई।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?